तेरे जाने के बाद | The Silence You Left Behind

अब न शोर है, न धड़कनें, शांत सारे तूफ़ान हैं,
तेरे जाने के बाद अब सचमुच दिल को आराम है।

तेरे बिना की रात देखो तो बिल्कुल सूनी है,
आसमाँ से पूछो या दिल से, कौन ज़्यादा वीरान है।

अभी याद है मुझे, क्या भूलना है,
तुझे भूलने की कोशिश भी तेरी याद है।

जो कहा न जा सके शब्दों में, उस दर्द का एहसास हूँ,
तुम्हारा परिचय शब्दों से है, मेरा परिचय तो ‘मौन’ है।

रचना के पीछे का ख़याल
इस रचना में ‘आराम’ का अर्थ सुकून या चैन नहीं है। यहाँ आराम उस ख़ामोशी का प्रतीक है, जहाँ दिल की धड़कनें जैसे थम गई हों। किसी के चले जाने के बाद कभी-कभी दर्द इतना गहरा हो जाता है कि इंसान को न शोर महसूस होता है, न कोई हलचल।
रात की वीरानी, यादों से पीछा छुड़ाने की नाकाम कोशिश और अंत में ‘मौन’ — ये सब उसी एहसास के अलग-अलग रूप हैं।
क्योंकि कुछ दर्द कहे नहीं जाते, सिर्फ़ जिए जाते हैं।
✍️

कबीर (कहानीकार)

ख्याल अनलॉक्ड के लेखक और कहानीकार। ज़िंदगी के छोटे-छोटे एहसासों को शब्दों में पिरोना पसंद है।

पाठकों की राय व समीक्षाएं

⭐ 4.9 / 5.0 • 148 पाठकों द्वारा समीक्षित
राहुल वर्मा • ★★★★★
यह कहानी सीधे दिल को छू गई। समय की असली क़द्र समझना सबसे ज़रूरी सबक है।
प्रिया शर्मा • ★★★★★
बहुत ही सरल और दिल से लिखी गई दास्तां। आवाज़ और प्रस्तुति दोनों लाजवाब हैं।

🔥 लोकप्रिय रचनाएँ

☕ इंतज़ार का असली मतलब
ख़याल • 3 मिनट पठन

🌼 माफ़ करना इतना मुश्किल क्यों है?
कहानी • 5 मिनट पठन

⛵ बचपन अभी भी कहीं है…
यादें • 4 मिनट पठन

▶ ख्याल on YouTube

हर हफ़्ते नई कहानियाँ और रूहानी शायरी सुनने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें।

✍️ आज की शायरी

“कुछ बातें दिल में ही अच्छी लगती हैं,
लफ़्ज़ों में ढलें तो लोग मतलब ढूंढते हैं…”